नोएडा में पधारे हनुमानगढ़ी अयोध्या के छोटे महंत सूरज दास महाराज

नोएडा में पधारे हनुमानगढ़ी अयोध्या के छोटे महंत सूरज दास महाराज

नोएडा। सेक्टर 79 स्थित गौर स्पोर्ट्सवुड सोसाइटी में कमल कुमार के घर पधारे हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत सूरज दास जी का महाराज।

बजरंग बली को राम की भेंट है हनुमानगढ़ी
महंत सूरज दास ने बताया कि अथर्ववेद के अनुसार भगवान राम ने हनुमान जी को कहा था कि जब भी कोई अयोध्‍या में मेरे दर्शन करने आएगा, उससे पहले उसे तुम्‍हारे यानी हनुमान जी के दर्शन करने होंगे। इसलिए आज भी लोग रामलला के दर्शन से पहले हनुमानगढ़ी जाते हैं।

8 साल की उम्र में कैसे बने महंत
महंत सूरज दास ने खुद बताया कि जब वह स्कूल से आते थे तो उनके भाई अलग-अलग कामों में जुट जाते थे, कोई मोबाइल चलता तो कोई कुछ करता था लेकिन वो लवकुश देखते थे. उससे उन्हे प्ररणा मिली कि जब इतनी छोटी उम्र के बच्चे बड़े-बड़े काम कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं कर सकते हैं. इसलिए तब से हम घर से निकल पड़े और भगवान की शरण में आ गए.

इस अवसर पर कमल कुमार, एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, महासचिव वी. के. सेठ, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा विमला बाथम, भारत विकास परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राकेश गुप्ता आदि ने महंत सूरज दास का आशीर्वाद प्राप्त किया और धर्म चर्चा की।