श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का भव्य आयोजन

पाकेट 7 सेक्टर 82 में  श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन 27 अप्रैल से लेकर 4 मई तक सेन्ट्रल पार्क  में  किया जा रहा है। वहीं श्रीमद् भागवत कथा  के चौथे दिन यानि 30 अप्रैल को कथा के साथ साथ  श्री क्रिष्ण जन्मोत्सव धुमधाम से मनाया गया।  जन्मोत्सव  में शामिल श्रद्धालु प्रभु की भक्ति में  नाचते-गाते नजर आए।

चौथे दिन कथा वाचक पुष्कर जी ने अपने मुखारविंद से कथा का वाचन करते हुए श्रीमद् भागवत कथा में प्रभु की अद्भुत लीला, उनके सहज एवं सरल स्वभाव, दिव्य ज्ञान, अतुलनीय शक्ति आदि विषयों को व्याख्यायित करते हुए बताया कि भगवान कृष्ण की कथा तो ऐसी अद्भुत कथा है जिसको सुनने से चाहे रागी हो या बैरागी हो और चाहे अनुरागी हो सब को आंनद आएगा। सभी को आंनद देने के उद्देश्य से ही श्रीकृष्ण भगवान ने अवतार लिया। बीच बीच में ईश्वर की भजन, कीर्तन आदि भी की गई।

आगे पुष्कर महराज जी ने मोह में आकर भगवान से मांगने वाले को बताया कि मोह में आकर आप लोग भगवान से पैसा, बेटा और अच्छी सुन्दर बहू आदि मांगते हैं लेकिन कभी ये नहीं मांगते हैं पैसा के साथ सुख हो, बेटा हो तो सेवा करने वाला हो और बहू हो तो वह ऐसी हो जिसके साथ आप सुख-शांति से जी सके। भगवान अपने भक्तों को सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं इसलिए जब भी भगवान से कोई प्रार्थना करें जो उससे ईश्वर को पूर्ण रूप से समर्पित करें और मांगों कि हे प्रभु आप भी हमारी नाईया पार लगा सकते हो।

आयोजक टीम के सदस्य एवं समाजवादी पार्टी के नोयडा महानगर सचिव पंकज झा ने बताया कि इस पवित्र धार्मिक एवं आध्यात्मिक यज्ञ में पुष्कर जी के मुखारविंद से कथा वाचन भारतीय परंपरा एवं सनातन धर्म में श्रीमद् भागवत गीता और वेदों का एक विशिष्ट स्थान है। मान्यता है कि महाभारत के युद्ध के दौरान एवं उसके पश्चात आराध्य प्रभु श्री कृष्ण एवं वीर योद्धा अर्जुन के मध्य के संवाद का काव्यानुवाद है भगवत गीता।

इस यज्ञ के दुसरे  दिन ममता श्री वास्तव, सोनी झा, शिवानी ठाकुर ,सोभा सिंह , रस्मी द्विवेदी,उर्मिला सोलंकी, ममता झा, कुशुम झा, विशाखा सोलंकी, ज्योति कर्ण, प्रियंका सिंह,ऊषा पांडे    नंन्द किसोर सोलंकी,अमितेश सिंह, नीरज शर्मा, आर पी सिंह,जे पी सिंह, पी पी तिवारी, प्रदीप तोमर प्रमोद श्री वास्तव,गुरमैल सिंह, शैलेश द्विवेदी, रतन भारद्वाज, जयंत शाह, तीमिर बरोन,अमरेश झा, अरूण गोर, हनुमान कुमार,कोमल यादव, ब्रिजकिशोर सिंह, शशिभूषण, संतोष तिवारी,राजेश राधव, मनोज झा, अजय श्री वास्तव,प्रवीण शुक्ला  के साथ भारी संख्या में भक्त अपने आराध्य की कथा सुनने और दिव्य ज्ञान प्राप्त करने के लिए कथा पंडाल में मौजूद रहे।।