विद्युत विभाग की लापरवाही, ग्रामीणों ने सौंपा पत्र
ग़ाज़ीपुर -: , विद्युत विभाग की लापरवाही और उदासीनता के कारण आए दिन किसान और विद्युत उपभोक्ता धरना प्रदर्शन करते हुए नजर आते हैं लेकिन विभाग के कर्मचारी है कि अपने कार्यों में परिवर्तन लाने का नाम नहीं ले रहे हैं कुछ ऐसा ही मामला एक बार फिर मरदह विकास खंड के गोविंदपुर कीरत में दो सालों से पांच पोल पर अर्थिंग का तार नही है ।जिसकी सूचना कई बार दी गयी ।लेकिन अभी तक उसका समाधान नही हुआ ।जिस वजह से दो हजार की आबादी प्रभावित है ।व विजली उपभोग करने में कठिनाई हो रही है ।व दूसरा मामला झारकोल का है जहाँ पर कई वर्षों से 500 मीटर दूर से उपभोक्ता तार खींच कर बिजली का इस्तेमाल कर रहे है जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है । न्यू विद्दुति करण के संधर्भ में विजली विभाग के मुख्य अधिशासी अभियंता से विस्तृत चर्चा की गई मौके पर मरदह विद्युत अवर अभियंता शैलेन्द्र ओझा भी रहे ।उन्होंने बताया कि सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है ।बहुत जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा । राजेश चौहान चतुरभुज चौबे राकेश कुमार यादव अध्यक्ष , व राजकुमार मौर्य संस्थापक , बौद्ध कल्याणकारी महिला उत्थान ट्रस्ट ने समस्या से अवगत कराया।


