शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे राज्य मंत्री

शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे राज्य मंत्री

गाजीपुर। राष्ट्रीय नव भारत निर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिरनो थाना अंतर्गत सरदरपुर ग्राम प्रधान विजय नारायण चौहान की माता बरसाती देवी 95 वर्ष का बिती रात को आकस्मिक निधन हो गया । इस अवसर पर पुरे परिवार मे शोक की लहर दौङ गई। 

इस खबर को सुनकर राज्य मंत्री प्रभुनाथ चौहान मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बधाया। इस अवसर पुर्व राज्य मंत्री रमाशंकर राजभर, पूर्व प्रधान सुरेंद्र चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामनिवास यादव, सदानंद राम, लल्लन चौहान सहित क्षेत्र के सैकड़ों सम्मानित गण मौजूद रहे