श्री सिद्ध पीठ शनि मन्दिर नौएडा में मनाया गया गौवर्धन पर्व
नोएडा। श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर नोएडा परिसर में स्थित भव्य गौशाला के अन्तर्गत प्रातः 10 बजे गौवर्धन पूजा का कार्यक्रम किया गया। जिसमें नौएडा शहर के काफी ज्यादा संख्या में भक्त गण मोजूद रहे। आचार्य पी सी भट्ट जी ने बेहतरीन तरीके से गौवर्धन पूजा अर्चना कराकर लोगों को गौवंश पूजा के विषय में विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की।

शनि सेवा समिति के अध्यक्ष ने ठा मानसिंह चौहान एवं राजीव कुमार मिश्रा मंत्री ने बताया कि प्रातः 10 30 बजे छप्पन भोग अन्नकूट प्रसाद का वितरण प्रारम्भ किया गया जिसमें काफी बड़ी संख्या में भक्तों ने अन्नकूट प्रसाद भण्डारे का आनंद लिया अन्नकूट प्रसाद की व्यवस्था श्री गिरीश बत्रा जी निवासी नौएडा एवं उनके परिवार की तरफ से की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एस सी गुप्ता, अजित सिंह नागर, दीपक गुप्ता प्रमोद त्यागी, उदय मिश्रा, संतोष पचौरी, एस पी एस यादव, अनिल सिंह राकेश सिंह, दयाशंकर तिवारी, एस के ठक्कर, भूपेन्द्र शर्मा, अशोक शर्मा आदि बड़ी संख्या में भक्त गण उपस्थित रहे।


