अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
गाज़ीपुर करीमुद्दीनपुर स्थानीय पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ एक व्यक्ति को थाना क्षेत्र के लठ्ठूडीह पुल के पास से गिरफ्तार कर उसका चालान किया गया।
करीमुद्दीनपुर थाना के उपनिरीक्षक हंसराज मिश्र अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिला कि एक व्यक्ति अवैध तमंचे के साथ लठ्ठूडीह पुल के पास कहीं जा रहा है। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। पकड़ा गया व्यक्ति अपना नाम दिनेश राजभर पुत्र मोतीचंद निवासी लठ्ठूडीह बताया। जिसके पास जमा तलाशी लेने पर पुलिस को एक अवैध तमंचा व कारतूस मिला। पुलिस ने उसे पकड़कर थाने ला संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।


