अनियंत्रित मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई एक की मौत, दुसरा घायल
बिरनो। थानांतर्गत बिरनो गन्नापुर के पास अनियंत्रित होकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए जिसमे तरुन पांडेय पुत्र देवराज पांडेय उम्र 35 निवासी पीकर पैथान महाराजगंज आज़मगढ़ का इलाज के दौरान सदर हॉस्पिटल गाजीपुर में मौत हो गई वही दूसरा युवक रमाकांत पांडेय पुत्र दशरथ पांडेय उम्र 32 वर्ष निवासी पांडेय टोला थाना रेवती बलिया को हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तरुण पांडेय और रमाकांत पांडेय एक सिक्योरिटी गार्ड कंपनी में कार्यरत थे वो कंपनी के कार्य से वाराणसी से बलिया के लिए दुपहिया वाहन से जा रहे थे वो जैसे ही भोर में तीन बजे डांडी टोल प्लाजा से आगे गन्नापुर के पास पहुचे और निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास संकेत बोर्ड नही होने के कारण डिवाइडर से टकराकर गंभीर रुप से घायल हो गए आनन फानन में ग्रामीणों ने स्थानीय थाना को घटना की सूचना दिया और घायलों को गाजीपुर सदर हॉस्पिटल इलाज के लिए भेजा गया जहाँ इलाज के दौरान तरुण पांडेय की मौत हो गई और रमाकांत पांडेय की हालत गंभीर होने पर वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में रेफेर कर दिया ।


