पूर्व सांसद की जिला जेल में अचानक तबीयत खराब

पूर्व सांसद की जिला जेल में अचानक तबीयत खराब

गाज़ीपुर बृहस्पतिवार को जिले में जिला जेल से एक ऐसी खबर निकल कर सामने आई जिसके बाद सच्चाई जानने की इच्छा तमाम लोगों को होने लगी खबर है कि गाजीपुर जिला कारागार में बंद बसपा के पूर्व सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत तीन दिन पूर्व अचानक खराब हो गई। तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का परीक्षण करने के साथ उपचार मुहैया कराया। अब वह स्वस्थ हैं। प्रतिदिन उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए सुबह-शाम डॉक्टरों की टीम लगाई गई है।

गैंगस्टर के मामले में एमपी-एमएलए की स्पेशल कोर्ट ने 29 अप्रैल को अफजाल अंसारी को चार साल की सजा सुनाई थी। इसके चलते अफजाल की संसद सदस्यता भी समाप्त हो गई। पूर्व सांसद अफजाल अंसारी जिला कारागार में तभी से बंद हैं। वे मधुमेह और रक्तचाप जैसी से बीमारी ग्रसित हैं।