AMGR Foundation ने शुरू की 'विसर्जन सेवा', पूजा सामग्री के सम्मानजनक विसर्जन की अनूठी पहल

AMGR Foundation ने शुरू की 'विसर्जन सेवा', पूजा सामग्री के सम्मानजनक विसर्जन की अनूठी पहल

नोएडा। धार्मिक आस्था और भारतीय परंपराओं को ध्यान में रखते हुए AMGR Foundation ‌द्वारा 'Visarjan Sewa' नाम से एक नई पहल शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों के बाद बची हुई पूजा सामग्री को सम्मान और धार्मिक भावनाओं के अनुरूप विधि-विधान से विसर्जित करने की सुविधा उपलब्ध कराना है।

AMGR Foundation के संस्थापक ने बताया कि अक्सर घरों, मंदिरों और धार्मिक आयोजनों में पूजा के बाद फूल-माला, पूजन सामग्री, धार्मिक वस्तुएं, कलश सामग्री तथा अन्य सामग्री बच जाती है। ऐसी सामग्री को लोग श्रदधा के कारण सामान्य कचरे में नहीं डालना चाहते, लेकिन उचित तरीके से विसर्जित करने की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।इसी समस्या के समाधान के लिए AMGR Foundation ने Visarjan Sewa की शुरुआत की है 'जो पूजा में चढ़ा, उसका सम्मान भी जरूरी'

डीडीआरडब्लूए के अध्यक्ष एन.पी. सिंह ने बताया कि Visarjan Sewa का मूल उ‌द्देश्य यही है कि पूजा में श्रद्धा के साथ उपयोग की गई सामग्री को पूजा के बाद भी उसी सम्मान के साथ विदाई दी जाए।

इस सेवा के माध्यम से लोग अपनी पूजा सामग्री को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विसर्जन के लिए दे सकेंगे। संस्था द्वारा इस सामग्री को श्रद्धा और सम्मान के साथ एकत्रित कर उसके उचित विसर्जन की व्यवस्था की जाएगी।

तकनीक से जुड़ी धार्मिक सेवा

Visarjan Sewa को आधुनिक तकनीक के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से श्र‌द्धालु विसर्जन सेवा से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

इस पहल का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को बदलना नहीं, बल्कि उन्हें अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक तरीके से निभाने में लोगों की सहायता करना है।

AMGR Foundation की पहल

AMGR Foundation द्वारा शुरू की गई यह पहल समाज में धार्मिक आवनाओं और परंपराओं के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम है।

संस्था का मानना है कि पूजा सामग्री केवल वस्तु नहीं होती, बल्कि उसके साथ लोगों की श्रद्धा, भावना और विश्वास जुड़ा होता है। इसलिए पूजा के बाद उसका सम्मानजनक विसर्जन भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

Visarjan Sewa का संदेश

"पूजा के बाद सामग्री को कचरा नहीं, श्रद्धा समझें। उसका विसर्जन भी सम्मान के साथ करें।"

Visarjan Sewa इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए लोगों को एक सरल, सुविधाजनक और सम्मानजनक विसर्जन सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है।