उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने मनाया भाजपा की जीत का जश्न
नोएडा।PNI News। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत के बाद पूरे शहर में जश्न मनाया। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि विधायक पंकज सिंह और पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ जीत रही है और पंकज सिंह इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं l
इसी खुशी में आज उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा होली से पहले ही रंगों का त्योहार होली मनाया गया और मिठाइयां खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी गई l प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने मुख्यमंत्री योगी जी और विधायक पंकज सिंह जी को बधाई दी l विभिन्न तरह की आतिशबाजी छोड़कर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारी और नोएडा के व्यापारियों ने खुशी जताई।
प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता ने कहा कि यह हमारी बहुत ही खुशी की बात है कि अब हम पूर्ण रूप से उत्तर प्रदेश को राम राज्य के रूप में स्थापित कर सकेंगे l भारतीय जनता पार्टी ने एक नया कीर्तिमान बनाया है l आज के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता प्रदेश महामंत्री प्रवीण गर्ग ग्रेटर नोएडा से उपाध्यक्ष हर्षित गुप्ता शाहबेरी से व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप गर्ग होशियारपुर से अध्यक्ष विनीत शर्मा सियाराम सोनी नवीन अग्रवाल अंकित गुप्ता सुधीर गुप्ता निखिल अग्रवाल आदि व्यापारी उपस्थित रहे l


