26 वां आपदा मित्र-सखी का 12 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न जिसमें एनसीपीई के 15 कैडेट्स ने प्रशिक्षण प्राप्त किया

26 वां आपदा मित्र-सखी का 12 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न जिसमें एनसीपीई के 15 कैडेट्स ने प्रशिक्षण प्राप्त किया

सेनानायक डॉ सतीश कुमार के निर्देशन में 26 वां आपदा मित्र-सखी का 12 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न जिसमें एनसीपीई के 15 कैडेट्स ने प्रशिक्षण प्राप्त किया

 “राज्य आपदा मोचन बल” “State Disaster Response Force" (SDRF)  लखनऊ, उ. प्र. में 25 अप्रैल से 6 मई 2023 ई. तक "26 वां राज्य आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम" सम्पन्न हुआ जिसमें गाजियाबाद, बुलंदशहर और मेरठ के एन सी सी कैडेट्स और सिविल डिफेंस के कुल 361 आपदा मित्र/सखी   ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। 37 यू. पी. बटालियन गाजियाबाद के कुल 67 कैडेट्स, 13 यू. पी. गर्ल्स बटालियन एव सिबिल डिफेंस मे कुल  110 राज्य आपदा मित्र/ सखी, जिसमें  नोयडा कालेज आफ फिजिकल एडुकेशन के एन सी सी अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा के पर्वेक्षण में कालेज के  कुल 15 कैडेट्स ने  प्रशिक्षण  प्राप्त कर  वापस अपने गन्तव्य स्थान पहुंचे। 

कौन बनता है आपदा मित्र
‌इस योजना के तहत रखे जाने वाले आपदा मित्र को किसी प्रकार का पारिश्रमिक नहीं मिलता है। सरकार की ओर से प्रत्येक आपदा मित्र को पांच लाख रुपये का बीमा कराया जाता है। इसके अतिरिक्त 10 हजार रुपये का किट इन्हें दिया जाता है। अध्ययन सामग्री व पहचान पत्र भी दिया जाता है।

एसडीआरएफ का संक्षिप्त परिचय
‌एसडीआरएफ का गठन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2017 में किया गया था जो मुख्य रूप से भारत के लिए ही किया गया है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल एक ऐसी स्पेशल टीम है जिसका गठन राज्य को प्राकृतिक आपदा से बचाने के लिए किया गया है
‌राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और नागरिक सुरक्षा ( एनडीआरएफ ) आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत "खतरनाक आपदा स्थिति या आपदा के लिए विशेष प्रतिक्रिया के उद्देश्य के लिए" गठित एक भारतीय विशेष बल है। "आपदा प्रबंधन के लिए शीर्ष निकाय" भारत में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) है। एनडीएमए के अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं।

एसडीआरएफ का उपयोग ज्यादातर तत्काल प्रकृति के राहत कार्यों के खर्चों को पूरा करने के लिए और चक्रवात, सूखा, भूकंप, आग, बाढ़, सुनामी, ओलावृष्टि, भूस्खलन, भूस्खलन, हिमस्खलन, बादल फटने जैसे कीटों के पीड़ितों को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए किया जाता है। आदि के लिए किया जाता है।

राज्य आपदा मोचन बल उत्तर प्रदेश का गठन किसी भी प्रकृतिक व मानव जनित आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यो को त्वरित एवं प्रभावी ढंग से किये जाने के उद्देश्य से किया गया है।